चंद्रशेखर आजाद से लेकर वर्ल्ड वॉर - 1 तक...क्या है 23 जुलाई का इतिहास

हर दिन का अपना एक खास इतिहास होता है, क्या आप जानते है 23 जुलाई का इतिहास किस लिए खास है?

यह वो तारीख है जब भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों ने जन्म लिया, जिन्होंने अपने बलिदान से देश को आजादी की राह दिखाई थी.

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, शिक्षक और समाज सुधारक बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था.

उन्हें 'लोकमान्य' की उपाधि मिली और उन्होंने 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का प्रसिद्ध नारा भी दिया था.

भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा गांव, अब आजादनगर में हुआ था.

उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

सिर्फ भारत ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी इस दिन कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राजनीति और युद्ध की दुनिया में नए आयाम स्थापित किए थे.

23 जुलाई 1903 को फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार, Ford Model A, शिकागो के एक डाक्टर को बेची थी. यह घटना ऑटोमोबाइल उद्योग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर थी.

23 जुलाई 1914 को ऑस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया को एक अल्टीमेटम जारी किया, जिसमें Archduke Franz Ferdinand की हत्या से संबंधित कई मांगें रखी गईं.

यह घटना प्रथम विश्व युद्ध के फैलने का एक प्रमुख कारण बनी थी.