28 जुलाई को बनेगा समसप्तक दोष, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है, जिससे शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है. ऐसा ही एक योग 28 जुलाई 2025 को बनने जा रहा है, जिसे समसप्तक दोष कहा जा रह है.

28 जुलाई 2025 को मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे. शनि पहले से मीन राशि में स्थित हैं. दोनों ग्रह आमने-सामने होंगे, जिससे समसप्तक योग बनेगा.

समसप्तक योग तब बनता है जब दो ग्रह सप्तम भाव में हों. यानी वे एक-दूसरे से 180 डिग्री की दूरी पर होते हैं. शनि-मंगल की ऐसी स्थिति अशुभ मानी जाती है.

इस योग का असर आर्थिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर पड़ता है. धन हानि, तनाव और सम्मान में कमी के योग बनते हैं. कुछ राशियों के लिए यह समय संघर्ष भरा हो सकता है.

मेष राशि वालों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. शनि की साढ़ेसाती पहले से ही चल रही है. मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान की आशंका है.

मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर में रुकावटें आ सकती हैं. काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है. सही निर्णय और संयम ही इस समय सहारा हैं.

कर्क राशि वालों को धन की हानि हो सकती है. बेवजह खर्च बढ़ सकते हैं और कर्ज की नौबत आ सकती है. सेहत और रिश्तों का भी ध्यान रखना जरूरी है.

शनि-मंगल का समसप्तक योग कुछ के लिए सकारात्मक भी हो सकता है. यदि कुंडली में शुभ ग्रहों का समर्थन है तो चुनौतियों से उबर सकते हैं.

नकारात्मक असर से बचने के लिए शिवजी की उपासना करें. शनि मंत्र, हनुमान चालीसा और मंगल के उपाय करें. संयम और धैर्य बनाए रखें.