हरियाली अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, जिससे घर में आएगा धन, सुख और शांति
श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है, जो इस वर्ष विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है
यह प्रकृति, हरियाली और देव पूजा से जुड़ी होती है. इस दिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ का महत्व होता है
इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा, तिल दान और शिवलिंग पर जल अर्पण करना बेहद फलदायी माना गया है. रात के समय घर के उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाकर लक्ष्मी मंत्र का जाप करने से धन लाभ होता है
मान्यता है कि इस दिन किए गए कर्म, दान और साधना का फल कई गुना बढ़कर मिलता है. खासतौर पर शिव भक्तों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है
जो लोग आर्थिक संकट या कर्ज से परेशान हैं, उनके लिए हरियाली अमावस्या की रात किया गया दीप दान और मंत्र जाप लाभकारी होता है
हरियाली अमावस्या सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का माध्यम भी है
इस दिन अगर श्रद्धा और नियम से उपाय किए जाएं, तो निश्चित ही जीवन में धन, सुख और शांति का आगमन होता है