क्या चुकंदर घटा सकता है बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर? जानिए इस स्टोरी में
एक अध्ययन में दावा किया गया है कि चुकंदर का जूस बुजुर्गों में हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद हो सकता है
शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया की चुकंदर के जूस से बड़ी उम्र के लोगों का ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. इसका कारण उनके मुंह के बैक्टीरिया में होने वाले खास बदलाव हो सकते हैं
अध्ययन के अनुसार, नाइट्रेट शरीर के लिए जरूरी है और यह सब्जियों से भरपूर आहार के जरिए मिलता है
शोधकर्ताओं का कहना है कि नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं के स्वस्थ कामकाज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है
मुंह में गुड और बैड बैक्टीरिया के बीच असंतुलन होने पर नाइट्रेट कम हो सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है
नाइट्रेट युक्त खाद्य पदार्थ मुंह के माइक्रोबायोम को बदलकर सूजन कम करता हैं और बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता हैं
अगर आपको चुकंदर पसंद नहीं, तो पालक, सौंफ आदि जैसे नाइट्रेट युक्त विकल्प भी चुन सकते हैं