बेवफाई के मामले में कौन सा देश पहले नंबर पर, यहां देखें अपने शहर के लिस्ट

देश में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है. इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है. 

दरअसल, वैश्विक डेटिंग साइट एशले मैडिसन ने 2025 की एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामलों में भारत के टॉप 20 शहरों में से 1 दिल्ली-NCR का नाम शामिल है. 

इस रिपोर्ट में देश की राजधानी का मध्य दिल्ली इलाका दूसरे नंबर पर है. जबकि 2024 में दूसरे नंबर पर रहने वाला मुंबई इस बार टॉप 20 शहरों की सूची से बाहर हो गया है. 

चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस लिस्ट में तमिलनाडु का एक छोटा सा शहर कांचीपुरम टॉप पर है. इस शहर ने दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है. 

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर संबंधों की इस रिपोर्ट में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

दिलचस्प बात यह है कि मुंबई शीर्ष 20 की लिस्ट से बाहर हुआ है. जबकि जयपुर, चंडीगढ़, रायगढ़ और कामरूप जैसे छोटे शहर भी टॉप 20 की लिस्ट में शामिल हैं.

एशले मैडिसन ने बताया कि भारत में बेवफाई की दर में काफी इजाफा हुआ है. खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में. हालांकि, इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया गया है. 

लेकिन माना जा रहा है कि छोटे शहरों के लोग इस तरह के साइट्स का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं.

एशले मैडिसन की यह रिपोर्ट छोटे भारतीय शहरों में बेवफाई के बढ़ते चलन जाहिर करती है. 

भारत में बेवफाई की बात करें तो अप्रैल में एशले मैडिसन ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें 53% भारतीय लोगों ने अपने पार्टनर को धोखा देने की बात स्वीकार की.