Hariyali Amavasya 2025:
आज बन रहे कई शुभ योग, शिव-पार्वती को साथ पितरों को भी करें प्रसन्न
इस साल हरियाली अमावस्या 24 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी. यह दिन शिव भक्ति, दान और पितृ पूजन के लिए बेहद शुभ है.
श्रावण मास की अमावस्या तिथि 24 जुलाई सुबह 2:28 बजे से शुरू होकर 25 जुलाई दोपहर 12:40 तक रहेगी.
गुरु-पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे दुर्लभ योग इस दिन को और भी खास बना रहे हैं.
इन शुभ योगों में गंगा स्नान, तर्पण, दान और पूजा करने से पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.
शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 2:26 से 3:58 तक रहेगा. अमृत काल भी इसी समय रहेगा.
हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल, भस्म और धतूरा अर्पित करें. व्रत रखने से विशेष फल प्राप्त होते हैं.
माता पार्वती के साथ शिव पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्रद्धा से पूजन करें. इससे पितृ दोष दूर होता है.
इस दिन पौधे लगाना, छायादार वृक्षों का दान करना और जरूरतमंदों को अन्न व वस्त्र देना अक्षय पुण्य दिलाता है.