हरियाली अमावस्या पर इन 4 राशियों के लोग रहे सावधान, भूल कर भी न करें ये गलतियां
24 जुलाई यानी आज (गुरुवार) हरियाली अमावस्या है. पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि पर हरियाली अमावस्या का त्योहार मनाया जाता है.
हरियाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या और सावन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन पितरों के नाम तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है.
पंचांग के अनुसार, 24 जुलाई यानी आज बुध चंद्रमा की राशि कर्क में अस्त होने जा रहे हैं और ये 9 अगस्त तक इसी अवस्था में रहेंगे.
ज्योतिषियों की मानें, कर्क राशि में वैसे भी बुध की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है क्योंकि बुध और चंद्रमा एक दूसरे के शत्रु ग्रह हैं.
तो चलिए जानते हैं कि चंद्रमा की राशि कर्क में बुध के अस्त होने से किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
बुध के अस्त होने से मिथुन वाले गलतफहमी और वाद-विवाद की स्थिति आसानी से बन सकती है. अपनी बातों को सोच-समझकर बोलें. आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. खर्चे बढ़ेंगे.
कर्क वालों को आर्थिक प्रबंधन पर कड़ी नजर रखना जरूरी है. निवेश के मामले में सावधानी बरतें. जल्दबाजी में किए गए फैसले भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. नया कर्ज से बचें.
कन्या वालों को शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना होगा. खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है. रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. बेवजह की चिंताओं से बचें.
मकर वाले छोटी छोटी बेकार की बातों को बढ़ावा न दें. आर्थिक मामलों में पूरी सतर्कता रखनी होगी. कार्यस्थल पर भी चुनौतियां सामने आ सकती हैं. समझदारी से स्थिति को संभालने की कोशिश करें.