सिर्फ ₹200 लगाकर घर की खाली जगह में उगाइए मशरूम, और हो जाईए मालामल! जानिए कैसे…

आजकल कई लोग अपने घर के आंगन, बालकनी या सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह को छोटे बिजनेस में बदल रहे हैं. मशरूम उगाना उनमें से सबसे आसान और फायदेमंद आइडिया है.

इस काम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें खेत, बड़ी जमीन या भारी मशीनों की जरूरत नहीं होती. बस 5 फीट की भी जगह हो तो शुरुआत की जा सकती है.

केवल ₹200 की लागत में 10 मशरूम पैकेट तैयार कर सकते हैं. 15 दिनों में इनमें फल आने लगते हैं और पहले महीने से ही ₹1500-₹2000 तक की कमाई शुरू हो सकती है.

मध्य प्रदेश के सागर की आशा चौरसिया पिछले 4 सालों से ये काम कर रही हैं. वे बताती हैं कि घर की सीढ़ियों के नीचे वाली जगह में मशरूम की खेती बहुत आसानी से हो जाती है.

मशरूम को ‘वेज का नॉनवेज’ कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन काफी होता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. इसलिए इसकी डिमांड हर शहर और हर घर में बनी रहती है.

बड़े शहरों के रेस्टोरेंट, होटल और कैफे में मशरूम की भारी मांग है. इसलिए बेचने में कोई परेशानी नहीं आती. अच्छी पैकेजिंग और ताजगी बनाए रखी जाए तो रिटर्न बहुत अच्छा है.

मशरूम उगाने के लिए आपको स्पॉन (बीज) की जरूरत होगी, जो ऑनलाइन मिल जाता है. इसके अलावा, गेहूं का भूसा, फॉर्मेलिन और कार्बेन्डाजिम मिलाकर रातभर भिगोया जाता है.

फिर इस भूसे को प्लास्टिक के थैलों में भरकर, उसमें स्पॉन मिलाकर अंधेरे कमरे में 20-25 दिन तक रखना होता है. 15 दिन में मशरूम निकलने लगते हैं और 1 महीने में तोड़ाई शुरू हो जाती है.

अगर शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो आप इसका पैमाना बढ़ा सकते हैं. कम लागत और ज्यादा मुनाफे वाला यह बिजनेस आपके घर को कमाई का हब बना सकता है.