सावन में इन 4 पवित्र पौधों को घर में लगाने से बरसेगा धन, दूर होंगी समस्याएं  

सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस महीने में शिव की भक्ति, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों का विशेष महत्व है. 

मान्यता है कि सावन में शिव पूजन करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. 

ऐसे में अगर आप भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस सावन कुछ खास पवित्र पौधों को अपने घर या आंगन में जरूर लगाएं. 

शास्त्रों के अनुसार, इन पौधों को लगाने से घर में सुख-समृद्धि मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं इन खास पौधों के बारे में. 

सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. सावन में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है. इसे घर में लगाने से लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है और घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है. 

बेलपत्र शिव जी को अत्यंत प्रिय है. सावन में बेल का पौधा लगाने से भगवान शंकर की विशेष कृपा मिलती है. साथ ही यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को भी दूर करता है. 

शास्त्रों के अनुसार, शमी का पौधा शनि और शिव दोनों को प्रिय है. सावन के किसी भी शनिवार को इसे लगाना लाभदायक होता है. इससे साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल सकती है. 

शास्त्रों में श्रावण मास में हरसिंगार का पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है. सावन में इस पौधों को लगाने से भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है.