1 अगस्त से बदल जाएगा UPI का नियम! जानिए आपके पैसों पर क्या पड़ेगा असर

अगर आप GPay, PhonePe या Paytm से पेमेंट करते हैं, तो 1 अगस्त 2025 से लागू होने वाले नए UPI नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. 

1 अगस्त से आप एक दिन में सिर्फ 50 बार ही अपने बैंक बैलेंस की जांच कर सकेंगे. इससे ज्यादा बार ट्राय करने पर सिस्टम आपको ब्लॉक कर सकता है.

जो यूज़र्स बार-बार अपने मोबाइल नंबर से लिंक्ड बैंक अकाउंट्स को रिफ्रेश करते हैं, अब वो सिर्फ 25 बार ही ऐसा कर सकेंगे. इससे सर्वर पर अनावश्यक दबाव कम होगा.

UPI AutoPay से चलने वाले सब्सक्रिप्शन, EMI या बिजली-पानी के बिल अब पूरे दिन बेतरतीब नहीं कटेंगे. अब इन्हें एक फिक्स टाइम स्लॉट में प्रोसेस किया जाएगा ताकि ट्रैफिक एकसाथ ना बढ़े.

चाहे आप दिन में एक बार पेमेंट करें या 20 बार, ये नियम सब पर लागू होंगे. हां, अगर आप सामान्य यूज़र हैं और बैलेंस चेक बार-बार नहीं करते, तो आपको कोई फर्क शायद महसूस ही न हो.

1 अगस्त के बदलावों का आपके ट्रांजैक्शन अमाउंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आप पहले की तरह प्रति लेनदेन 1 लाख रुपये तक और कुछ विशेष केटेगरी जैसे शिक्षा व स्वास्थ्य में 5 लाख रुपये तक भेज सकते हैं.

इन नए नियमों को लेकर आपको किसी भी ऐप में जाकर कुछ बदलने की जरूरत नहीं है. आपके GPay, PhonePe, Paytm या अन्य UPI ऐप्स में यह बदलाव अपने-आप लागू हो जाएंगे.

AutoPay ट्रांजैक्शन अब फिक्स टाइम पर होंगे, ऐसे में जो बिजनेस अपने कस्टमर्स से दिनभर ऑटोमैटिक कलेक्शन करते हैं, उन्हें अपनी टाइमिंग्स में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है.

NPCI का कहना है कि ये बदलाव UPI सिस्टम को और ज्यादा स्मूद और भरोसेमंद बनाने के लिए जरूरी थे. इससे ट्रांजैक्शन फेल, स्लो प्रोसेसिंग जैसी समस्याएं काफी हद तक खत्म होंगी.