अगस्त में ये राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, बन रहा वो संयोग की धन की होगी वर्षा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में अगस्त महिने को बेहद खास माना जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, अगस्त माह में ग्रहों की चाल में बड़े परिवर्तन आने वाले हैं.
बता दें कि अगस्त में दो बड़े राजयोग बनने जा रहे हैं. इसमें गजलक्ष्मी राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है,
ज्योतिषी के अनुसार, महीने की शुरुआत में गुरु और शुक्र मिथुन राशि में गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे, जो 20 अगस्त तक प्रभावशाली रहेगा.
इसके बाद 21 अगस्त को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ आरंभ होगा.
लेकिन क्या आप जानते हैं अगस्त महीना कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है. आइए जानते हैं कि इन राजयोग से किन राशियों को लाभ होने वाला है.
गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण मिथुन राशि में हो रहा है इसलिए यह समय मिथुन राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है. करियर-कारोबार में लाभ होगा.
लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेंगा.
21 अगस्त को कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा, जो इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत फायदेमंद रहने वाला है. धनधान्य की प्राप्ति होगी. आपको कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा.
तुला राशि वालों के लिए यह माह बेहद शुभ रहने वाला है. मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं.