अश्लीलता परोसने वाले इन ऐप्स के खिलाफ सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

केंद्र सरकार ने Ullu, ALTT, BigShots समेत 25 ओटीटी ऐप्स को बैन कर दिया है. इन ऐप्स पर यूजर्स को अश्लील और आपत्तिजनक कंटेट परोसने का आरोप है. 

इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि भारत में इन वेबसाइट्स और ऐप्स को तुरंत ब्लॉक किया जाए. 

इस नोटिफिकेशन में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया गया है कि देश के अंदर इनका पब्लिक एक्सेस बंद कर दिया जाए. 

सरकार ने पाया कि ये ऐप और वेबसाइट्स आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन 67 और सेक्शन 67 ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 294 और इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन एक्ट, 1986 के सेक्शन 4 समेत कई नियमों का उल्लंघन करते हैं. 

सरकार ने जिन OTT ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को बैन करने का आदेश दिया है. उनपर गैरकानूनी, आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे. 

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय को कई शिकायतें मिली थीं कि ये ऐप इरॉटिक वेब सीरीज की आड़ में एडल्ट कंटेंट पेश कर रही हैं.

बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में भी मंत्रालय ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने को लेकर 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को बैन कर दिया था.