Long Distance Friendship यानी दूर रहकर निभाई जा रही दोस्ती को मजबूत बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं, लेकिन वो कहते हैं न जब निभाने की चाहत हो तो दूरियाँ मायने नहीं रखती.
ऐसे में आपको बता दें, दोस्तों के रिश्तों को मजबूत और नयापन बनाए रखने के लिए हर साल अगस्त के पहले संडे को Friendship Day मनाया जाता है. इस बार Friendship Day 3 अगस्त को मनाया जायेगा.
हम आपको इस खास मौके पर कुछ आसान से टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप को मजबूत बनाये रख सकते हैं. आइए उन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
कॉन्टैक्ट में रहें नई टेक्नोलॉजी ने दूरियाँ कम कर दीं हैं, लेकिन इसका सही इस्तेमाल करना जरूरी है. रिश्ता चाहे कोई भी हो, प्यार का या दोस्ती का, आप मैसेज, कॉल या वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से जुड़े रह सकते हैं. इससे आपकी दोस्ती भी मजबूत होगी.
समय दें दोस्तों के दूर रहने का मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप एक दूसरे से बातें ही करना बंद कर दें. समय देने से आपकी दोस्ती में नयापन बना रहता हैं. कभी कभार उन्हें सरप्राइज देने के लिए आप उनसे मिलने भी जा सकते हैं.
ताजा करें पुरानी यादें कई बार दोस्ती में नयापन बनाए रखने के लिए जरूरी होता है कि आप पुरानी यादों को ताजा करें. आप जब भी उनसे बात करें, पुरानी बातों का जिक्र जरूर करें. इससे आप दोनों के चेहरे पर मुस्कान आएगी. आप वीडियो कॉल पर पुरानी तस्वीरें देख सकते हैं.
साथ खेलें कोई गेम आज कल तो कई सारे ऑनलाइन गेम्स आ गए हैं. आप इनके जरिए भी एक दूसरे से Connect रह सकते हैं. अगर आपको गेम खेलने का शौक है तो ये तरीका आपकी दोस्ती को मजबूत बनाए रखने में असरदार होगा.
छोटी-छोटी चीजों पर दें ध्यान दोस्ती में नयापन बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए. कई बार छोटी-छोटी कोशिशें भी रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं. आप बेवजह कोई मैसेज भेज सकते हैं, उनसे पूछें, कि वे कैसे हैं. ये उन्हें महसूस कराता है कि आप उनकी परवाह करते हैं.