कटा हुआ सेब क्यों हो जाता है भूरा? जानें इसके बचाव के तरीके
जब आप सेब को काटते हैं और कुछ देर के लिए खुली हवा में छोड़ देते हैं, तो वह धीरे-धीरे भूरा पड़ने लगता है. यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प वैज्ञानिक कारण छिपा है
सेब में एक एंजाइम होता है जिसे पॉलीफेनॉल ऑक्सीडेज़ (PPO) कहा जाता है. जब सेब को काटा जाता है, तो उसकी कोशिकाएं टूट जाती हैं और PPO एंजाइम हवा में मौजूद ऑक्सीजन के संपर्क में आता है
PPO एंजाइम सेब में मौजूद पॉलीफेनॉल्स नामक यौगिकों के साथ मिलकर क्विनोन नामक रसायन बनाता है, जो आगे चलकर भूरे रंग के मेलेनिन में बदल जाता है
यह वही मेलेनिन होता है जो हमारी त्वचा के रंग के लिए भी जिम्मेदार होता है
यह प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से सेब को नुकसान से बचाने का तरीका है, लेकिन स्वाद और रूप से यह कम आकर्षक लग सकता है
यदि आप कटे हुए सेब को भूरा होने से बचाना चाहते हैं, तो उस पर आप नींबू का रस भी लगा सकते हैं
ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड ऑक्सीडेशन को धीमा करता है