भारत-UK FTA डील के बाद विदेशी बाइक्स की एंट्री तय, पीएम मोदी ने किया दौरा
भारत और ब्रिटेन के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से नई संभावनाएँ खुल रही हैं
PM नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने Norton Motorcycles के स्टॉल का दौरा किया हैं. यह ब्रिटिश बाइक ब्रांड अब भारत में 2025 के अंत तक लॉन्च होने की तैयारी में है
इस अवसर पर दोनों नेताओं के साथ साथ TVS के एमडी सुरदर्शन वेणु भी उपस्थित थे, जिन्होंने भारत आने वाली बाइक्स विशेष रूप से Norton V4 CR और V4 SV का प्रदर्शन किया
FTA के तहत अब ब्रिटिश मोटरसाइकिल्स एवं कारों पर आयात शुल्क में भारी कटौती की गई है. जिससे Norton और अन्य ब्रांड्स की कीमत भारत में काफी प्रतिस्पर्धी बन सकती है
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सिर्फ आर्थिक समझौता नहीं, बल्कि 'साझा समृद्धि की योजना' की तरह बताया, जिसे रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण करार दिया गया
इसके अलावा इस डील के चलते ब्रिटिश व्हिस्की, लग्ज़री कार जैसे जैगुआर, बेंटले, रोल्स-रॉयस एवं इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी शुल्क में कटौती हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा
इस तरह यह FTA डील भारत-ब्रिटेन के रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों के लिए एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर साबित हो रही है