गाजियाबाद में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे कनेक्ट
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गाजियाबाद को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया है. इस प्रस्ताव के तहत कुल 25 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, जिसमें 18 नए स्टेशन शामिल होंगे
इसका उद्देश्य दिल्ली और नोएडा से गाजियाबाद के सीधा कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाना है
जानकारी के अनुसार, डीएमआरसी ने चार संभावित कॉरिडोर की पहचान की है, जो मौजूदा मेट्रो लाइनों के विस्तार के रूप में काम करेंगे
इससे गाजियाबाद के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक दबाव भी कम होगा
इस परियोजना के जरिए इंदिरापुरम, वैशाली, मोहन नगर, राजनगर एक्सटेंशन, न्यू बस अड्डा और आसपास के क्षेत्रों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा
यदि यह योजना पास होती है, तो गाजियाबाद की परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी