प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के प्रसिद्ध गंगैकोंडा चोलपुरम पहुंचे.

यहां उन्होंने महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह में भाग लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.

पीएम ने कहा कि भगवान बृहदेश्वर के चरणों में पूजा करने का सौभाग्य मुझे मिला.

'मैंने 140 करोड़ देशवासियों की भलाई और भारत की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की है'

उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद मिले.

प्रधानमंत्री ने मंदिर को चोल वंश की स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण बताया है.

पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है.

बता दें गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर 1,000 साल पहले बनाया गया था.

यह कडारम क्षेत्र यानी वर्तमान कंबोडिया, म्यांमार और थाईलैंड पर विजय का प्रतीक है.