Nag Panchami 2025: नागपंचमी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, करियर और बिजनेस में मिलेगी ऊंची उड़ान
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है.
माना जाता है कि अगर इस दिन पर नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे साधक को महादेव की कृपा की प्राप्ति हो सकती है. बहुत ही शुभ माना गया है.
इतना ही नहीं, नाग पंचमी पर नाग देवता और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक को काल सर्प दोष से भी राहत देखने को मिल सकती है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल नाम पंचमी 29 जुलाई यानी कल मनाया जाएगा.
इस तिथि को भगवान शिव के आभूषण नागों की उपासना की जाती है. नागों की पूजा करके अध्यात्मिक शक्ति, सिद्धियां, अपार धन की प्राप्ति की जा सकती है.
कुंडली में राहु-केतु की स्थिति ठीक ना हो तो भी इस दिन नागों की विशेष पूजा करके करियर और बिजनेस में ऊंची उड़ान मिल सकती है.
ज्योतिषियों की मानें तो नाग पंचमी के दिन शिवलिंग कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से भी कालसर्प दोष और जीवन की अन्य बाधाओं से मुक्ति मिलती है. तो चलिए जानते हैं नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर क्या-क्या चढ़ाना चाहिए.
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से परिवारिक कलह और शनि दोष से मुक्ति मिलती है.
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से सभी आर्थिक समस्याओं का निवारण प्राप्त होता है और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है.
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाना भी शुभ होता है. कहते हैं कि ब्रह्रा मुहूर्त में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है.