'KGF' के बाद अब 'महावतार नरसिम्हा' से होंबले का एनिमेशन डेब्यू

साउथ इंडिया की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी होंबले फिल्म्स, जिसने 'KGF' और 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं, अब एनिमेशन की दुनिया में भी कदम रख चुकी है

उनकी पहली एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है

यह फिल्म भगवान नरसिंह स्वामी के अवतार और भक्त प्रह्लाद की पौराणिक कथा पर आधारित है

 रोजा रमणि की 'भक्त प्रह्लाद' इस कहानी की सबसे लोकप्रिय सिनेमाई संस्करण मानी जाती थी

वहीं अब 'महावतार नरसिम्हा' उसी कथा को आधुनिक तकनीक और 3D एनिमेशन के जरिए एक नई पीढ़ी के सामने पेश कर रही है

होंबले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस की इस संयुक्त प्रस्तुति को खासतौर पर जनरेशन Z और पारिवारिक दर्शकों से सराहना मिल रही है

 यह फिल्म श्रद्धा, साहस और धर्म की विजय की भावना को नए अंदाज में पेश करती है

बताया जा रहा है कि यह फिल्म केवल एक शुरुआत है और होंबले फिल्म्स अब और भी कई पौराणिक कथाओं को एनिमेटेड रूप में पेश करने की योजना बना रही है

 इससे भारतीय पौराणिक गाथाएं तकनीकी रूप से समृद्ध होकर नई पीढ़ी तक पहुंचेंगी