2 मिनट की हाज़िरी और लाखों की कमाई!
ब्राजील में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी कर्मचारी पर आरोप है कि वह हर दिन सिर्फ 2 मिनट के लिए ऑफिस आता था और फिर चला जाता था
बावजूद इसके, उसने करीब 5 लाख रुपये (25 हजार रीयाल) की सैलरी उठा ली. अब उसके खिलाफ आधिकारिक जांच शुरू हो चुकी है
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला ब्राजील के उत्तरपूर्वी हिस्से में स्थित अलागोआस राज्य के एक नगरपालिका कार्यालय से जुड़ा है
आरोपी कर्मचारी एक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत था और बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम का गलत इस्तेमाल कर रहा था
जांच में पता चला कि इस तरह की गतिविधियां वह लगातार कई महीनों से कर रहा था
अधिकारी अब उसकी तनख्वाह की वसूली और अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटे हैं
इस घटना ने ब्राजील में सरकारी कामकाज और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और वहां के नागरिकों में भी नाराजगी देखी जा रही है
है
है