देश की राजधानी दिल्ली में देर रात तक खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है
दिल्ली सरकार जल्द ही एक 'नाइट फूड मार्केट' शुरू करने की योजना पर काम कर रही है, जो खासतौर पर रात 10 बजे के बाद खुला रहेगा
इसका उद्देश्य है कि लोगों को देर रात भी स्वादिष्ट और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके
यह फूड मार्केट राजधानी के प्रमुख इलाकों में स्थापित किया जाएगा, जहां लोकल स्ट्रीट फूड, रीजनल डिशेज और इंटरनेशनल क्यूज़ीन का आनंद लिया जा सकेगा
यह पहल दिल्ली को एक 24x7 एक्टिव शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है
इस योजना के तहत नाइट फूड मार्केट में साफ-सफाई, सुरक्षा और क्वालिटी का खास ध्यान रखा जाएगा. साथ ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी
पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यवसायों को अवसर देने के मकसद से यह मार्केट दिल्लीवासियों और टूरिस्ट्स दोनों के लिए एक खास आकर्षण बन सकता है