इस बार कब मनाएं रक्षाबंधन? जानें सही तारीख और शुभ समय

श्रावण मास की पूर्णिमा को पड़ने वाला  रक्षाबंधन सिर्फ एक रक्षासूत्र नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है

9 अगस्त 2025 को देशभर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

पंडित के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह 5:35 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधना शुभ रहेगा

इस दौरान भद्रा काल समाप्त हो चुका होगा, जिससे रक्षाबंधन की पूजा विधि पूरी श्रद्धा से की जा सकेगी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन पर पहले भगवान गणेश, फिर परिवार के कुलदेवता और फिर भाई को राखी बांधी जाती है

आज की पीढ़ी में भी इस पर्व की अहमियत कम नहीं हुई है.  टेक्नोलॉजी के ज़रिए वीडियो कॉल पर राखी बांधने से लेकर डिजिटल गिफ्ट भेजने तक, बहनें हर तरह से इस रिश्ते को निभा रही हैं