बच्चों के फेवरेट फूड्स भी हो सकते हैं खतरनाक, देखें पूरी लिस्ट

हम में से कई लोग कुछ खास फूड आइटम्स को बड़े चाव से खाते हैं. चाहे वो ब्रेड हो, नूडल्स हो या बच्चों का फेवरेट किंडर जॉय

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखी ये आम दिखने वाली खाने की चीजें दुनिया के कई देशों में प्रतिबंधित हैं? 

इन फूड्स में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर, हार्ट डिजीज, एलर्जी और न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं. चलिए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये 'जहरीले' फूड आइटम्स

ब्रेड को जल्दी और फूला हुआ बनाने के लिए इसमें पोटेशियम ब्रोमेट डाला जाता है. यह केमिकल संभावित कैंसर कारक माना गया है. यही वजह है कि यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और यूरोपीय देशों में इस पर बैन लगाया जा चुका है

फार्म में पाले गए सैल्मन मछलियों को आकर्षक रंग और ग्रोथ बढ़ाने वाले एंटीबायोटिक्स दिए जाते हैं. इनमें हानिकारक केमिकल्स की आशंका रहती है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों ने फार्म सैल्मन पर रोक लगा दी है

बच्चों में बेहद लोकप्रिय यह चॉकलेट अंडा जिसमें खिलौना छिपा होता है, अमेरिका में बैन है. इसमें खासकर छोटे बच्चों के लिए दम घुटने का खतरा बना रहता हैं

मैगी और अन्य इंस्टैंट नूडल्स में मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है. यह केमिकल सिरदर्द, चक्कर और उल्टी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. यूरोप के कई देशों ने इसे बैन कर रखा है

खासतौर पर बच्चों के स्नैक्स और कैंडीज में इस्तेमाल होने वाले रेड 40, येलो 5 जैसे कलर बच्चों में एलर्जी, हाइपरएक्टिविटी और ध्यान की कमी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. यही कारण है कि यूके और यूरोपियन यूनियन में इन पर कड़ी पाबंदी है

रैक्टोपामाइन एक तरह की दवा है जो सूअर के मांस को ज्यादा दुबला बनाती है, लेकिन यह दिल और मांसपेशियों पर असर डाल सकती है. यही कारण है कि चीन, रूस और 160 से ज्यादा देशों में रैक्टोपामाइन युक्त पोर्क पर प्रतिबंध लगा हुआ है

जो फूड्स आपको स्वादिष्ट लगते हैं, जरूरी नहीं कि वे सुरक्षित भी हों. इसलिए अपने स्वास्थ्य के लिए सजग रहना और जागरूक निर्णय लेना जरूरी है