अब 3x ज़ूम और OIS भी बजट फोन में! जानिए बेस्ट ऑप्शन्स

स्मार्टफोन बाज़ार में एक नया ट्रेंड तेजी से उभर रहा है. अब ₹30,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स में भी टेलीफ़ोटो कैमरा जैसी सुविधाएं आम होती जा रही हैं

पहले जहां ज़ूम लेंस, OIS और 4K वीडियो जैसी सुविधाएं सिर्फ फ्लैगशिप फोनों तक सीमित थीं, वहीं अब मिड रेंज सेगमेंट में भी ये फीचर्स उपलब्ध हैं

क्या है टेलीफ़ोटो कैमरा? टेलीफ़ोटो लेंस ऐसा कैमरा होता है जो दूर की चीज़ों को बिना क्वालिटी खोए साफ ज़ूम कर के कैप्चर कर सकता है

Motorola Edge 60 Pro   इस फोन को ज़ूम करने पर भी क्वालिटी कम नहीं होती, और OIS की वजह से फोटो ब्लर नहीं आती

Realme 14 Pro+ 5G   इस फोन में प्रोफेशनल लेवल का कैमरा सिस्टम दिया है. 120x डिजिटल ज़ूम के साथ आप चांद की तस्वीर तक क्लिक कर सकते हैं

Nothing Phone 3a Pro   यह स्मार्टफोन अपने यूनिक डिज़ाइन के लिए जाना जाता है. 50MP टेलीफ़ोटो लेंस के साथ यह फोन डिस्टिंक्ट लुक और प्रो-लेवल ज़ूमिंग दोनों पेश करता है

अब स्मार्टफोन कैमरे सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियो प्रोजेक्ट्स के लिए भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं

अब अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको ₹50,000 या ₹1 लाख खर्च करने की ज़रूरत नहीं है