कहीं आपका ताला खुद न तोड़ दे दम, जानिए सुरक्षा के उपाय
बारिश में ताले नमी और पानी के संपर्क में आते हैं, जिससे उनमें जंग लगती है. इससे मैकेनिज्म जाम हो जाता है और चाबी अटकने लगती है.
कई बार ताले के अंदर जंग या गंदगी के कारण चाबी को बार-बार घुमाया जाता है. इससे वो घिस जाती है या टूट भी सकती है.
इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल लॉक अगर वाटरप्रूफ नहीं हैं तो बारिश का पानी उनके सर्किट में घुस सकता है. इससे शॉर्ट सर्किट हो सकती है.
ताले में धूल-मिट्टी और गंदगी के कारण जंग लगने की संभावना बढ़ती है. इसे नियमित सूखे कपड़े या ब्रश से साफ करें
स्पेशल लॉक लुब्रिकेंट ताले के पुर्जों को चिकना रखते हैं और जंग से बचाते हैं.
जंगरोधी स्प्रे का उपयोग करें, कार वैक्स का प्रयोग करें, और कवर लगाकर ताले को वाटर रेजिस्टेंट बनाएं.
अगर ताला बहुत ठंडा और नमी से जाम हो गया है, तो उस पर हल्का गर्म पानी डालें.
ताले को खोलने के लिए उसे लकड़ी की हथौड़ी से ठोकें, जिससे जंग या जमी हुई धूल टूट सकती है.
कुल मिलाकर ताला आपकी और आपके घर की सुरक्षा करता है. इस कारण उसे बच
ाए रखना जरूरी है.