Sawan Putrada Ekadashi Upay: संतान प्राप्ति के लिए करें ये खास उपाय, पूरी होगी मन की इच्छा
यह व्रत संतान की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों के लिए बेहद फलदायी माना गया है. भगवान विष्णु की कृपा से संतान सुख की प्राप्ति होती है.
पुत्रदा एकादशी साल में दो बार आती है, एक बार सावन मास में और दूसरी बार पौष मास में. दोनों व्रत संतान प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं.
इस दिन उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा करें. व्रत कथा सुनें, रात्रि जागरण करें और अगले दिन पारण कर व्रत संपन्न करें. भगवान से संतान की प्रार्थना करें.
संतान प्राप्ति के लिए पूजा में संतान गोपाल मंत्र का जाप करें. यह मंत्र संतान सुख के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.
विवाहित जोड़े श्रीहरिवंश पुराण का पाठ करें या श्रवण करें. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर संतान सुख का आशीर्वाद देते हैं.
सावन पुत्रदा एकादशी पर वंशकवच, संतान गोपाल स्तोत्र और गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करने से संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ती है.
भाद्रपद माह का श्री महालक्ष्मी व्रत, गणेश चतुर्थी व्रत, और छठ पूजा भी संतान प्राप्ति में सहायक माने गए हैं.
गणेश चतुर्थी पर गणपति स्तोत्र और छठ पर षष्ठी देवी स्तोत्र का पाठ करें. ये उपाय संतान प्राप्ति में विशेष रूप से फलदायी होते हैं.
सावन पुत्रदा एकादशी 2025 में 5 अगस्त, मंगलवार को है. व्रत का पारण 6 अगस्त को सुबह 5:45 से 8:26 बजे तक करें.