खाटू श्याम धाम में होंगे 10 बदलाव, बनेगा भव्य कॉरिडोर
खाटूश्याम धाम में भव्य कॉरिडोर परियोजना स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत शुरू की जा रही है, जिसकी लागत 87.87 करोड़ रुपये होगी.
इस परियोजना का उद्देश्य खाटू धाम को देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की श्रेणी में लाना है.
यह विकास कार्य पर्यटन विभाग और राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से पूरा किया जाएगा.
श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजिटल म्यूजियम, वेटिंग हॉल, शेड्स, पार्किंग एरिया, फूड कोर्ट और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
खाटूश्याम में बने डिजिटल म्यूजियम और डिस्प्ले पॉइंट पर करीब 11.51 करोड़ रुपये का खर्चा किया जाएगा.
कॉरिडोर में ओपन एयर थिएटर और लाइट एंड साउंड शो प्लेटफॉर्म भी तैयार किया जाएगा.
यह कॉरिडोर श्रद्धालुओं की परेशानी को कम करेगा, भीड़ प्रबंधन, मार्गदर्शन और इंतजार की समस्या से भी निजात मिलेगा.
कॉरिडोर में डंपिंग यार्ड और पार्किंग ग्राउंड के लिए 27.42 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया गया है, जहां दो बड़े पार्किंग ग्राउंड बनाए जाएंगे.
बाबा खाटूश्याम में डिजिटल और सामान्य साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी.
अनुमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा और अगले जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य है.