2 अगस्त 2025 को लग रहा है सूर्य ग्रहण? जानिए वायरल दावे की सच्चाई!
फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर कहा जा रहा है कि आज एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण लगेगा और 6 मिनट का अंधेरा छा जाएगा.
खगोल वैज्ञानिकों और मौसम विभाग के अनुसार, 2 अगस्त 2025 को कोई भी सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है.
NASA के आधिकारिक ग्रहण कैलेंडर में इस दिन किसी भी ग्रहण की जानकारी नहीं दी गई है.
ना ही मौसम विज्ञान विभाग और ना ही किसी खगोल संस्था ने 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण की पुष्टि की है.
यह ग्रहण आज (2 अगस्त) लगेगा और लगभग 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा.
यह पूर्ण सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के देशों में देखा जा सकेगा.
2025 में दो सूर्य ग्रहण होंगे: पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को था. दूसरा 21 सितंबर 2025 (आंशिक सूर्य ग्रहण), जो भारत में भी नहीं दिखेगा.
कुछ वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों ने 2027 की जानकारी को तोड़-मरोड़कर 2025 के साथ जोड़ दिया और “6 मिनट का अंधेरा” जैसा भ्रम फैलाया.
यह सिर्फ एक वायरल अफवाह है. असली ग्रहण 2027 में लगेगा. अफवाहों से बचें, और केवल वैज्ञानिक स्रोतों पर भरोसा करें.