कहीं AI की वजह से आपकी नौकरी भी तो खतरे में नहीं? जानिए Microsoft की नई रिपोर्ट से

AI टूल्स जैसे Copilot, ChatGPT और Claude अब आपके काम को तेज़ी और सटीकता से करने लगे हैं, जिससे आपकी ज़रूरत कम होती जा रही है.

इस स्कोर में देखा गया कि कौन-कौन से काम AI के ज़रिए आसानी से किए जा सकते हैं और कितने व्यापक असर के साथ.

अनुवादक, लेखक, कंटेंट क्रिएटर, सेल्स प्रतिनिधि, कस्टमर सर्विस एजेंट, एडिटर, पत्रकार और शिक्षक अब AI से सबसे पहले प्रभावित हो रहे हैं.

इनमें साझा चीज़ है, पढ़ना, लिखना, समझाना और संवाद. ये सब AI अब बड़ी कुशलता से करने लगा है, और वो भी कुछ ही सेकंड में.

नर्स, मिस्त्री, सफाईकर्मी, ड्राइवर, मेडिकल तकनीशियन जैसी फिज़िकल और देखभाल आधारित नौकरियां अभी AI की पहुंच से बाहर हैं.

Microsoft कहता है कि AI के असर का तनख्वाह से कोई सीधा रिश्ता नहीं है. मिड-लेवल और क्रिएटिव जॉब्स सबसे पहले प्रभावित हो रही हैं.

चाहे आपके पास BA हो या MBA,  अगर आप सिर्फ जानकारी देने या कंटेंट लिखने तक सीमित हैं, तो AI से खतरा बना रहेगा.

तो अब आप AI के साथ एक वर्कबेंच शेयर कर रहे हैं. आपकी नौकरी छिन नहीं रही, लेकिन आपकी कार्यशैली जरूर बदल रही है.

AI से सीखते रहिए, खुद को अपडेट कीजिए या इसे एक सहायक की तरह इस्तेमाल करें. लेकिन इसे अपनी जगह न लेने दें.