अगर खाते में नहीं पहुंचे PM किसान की 20वीं किस्त के 2000 रुपये, तो अभी करें ये काम

PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज यानी 2 अगस्त 2025 को जारी कर दी गई है. 

लाभार्थी लिस्ट में शामिल होने के बाद भी आपके खाते में अगर 20वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचे है तो आप ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. 

पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 या फिर  011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां भी आपको सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी का समाधान मिल जाएगा.

अगर पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के पैसे आपके खाते में नहीं आए हैं तो सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 

वहां पर Farmer Corner सेक्शन में Beneficiary Status विकल्प कर क्लिक करें. इसके बाद आप आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सकते हैं.

यदि आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो Know Your Registration Number विकल्प पर क्लिक करके आधार या मोबाइल नंबर की मदद से जान सकते हैं.

फिर कैप्चा कोड और OTP डालें और किस्त की स्थिति चेक करें. इससे आपको यह पता चलेगा  कि आखिर पैसे क्यों नहीं आए संभव है कि आपका eKYC अधूरा हो या बैंक अकाउंट से जुड़ी कोई गलती हो. 

बैंक अकाउंट e-KYC और आधार से लिंक करने पर अगली किस्त आपके खाते में आ जाएगी. 

अगर खाते में नहीं पहुंचे PM किसान की 20वीं किस्त के 2000 रुपये, तो अभी करें ये काम