व्रत में सेहत बिगाड़ देगा बाजार का साबूदाना, जानें असली-नकली की पहचान

भारत में व्रत में अधिकतर लोग साबूदाने का उपयोग करते हैं. ऐसा इसलिए की इससे पर्याप्त इनर्जी मिलती है और शुद्ध माना जाता है.

हालांकि, बाजार में मिलावटी साबूदाना भी मिलता है. इसमें केमिकल्स, सिंथेटिक स्टार्च मिलाया जाता है. पॉलिश और पाउडर ब्लीचिंग एजेंट्स भी मिलाए जाते हैं.

हम आपको 5 तरीके बता रहे हैं जिससे आप असली और नकली साबूदाने की पहचान घर में ही कर सकते हैं.

च्यू टेस्ट: असली साबूदाना चबाने पर हल्का चिपचिपा और स्टार्च जैसा लगेगा. जबकि, मिलावटी किरकिरा लगेगा, मुंह में घुलेगा नहीं.

बर्न टेस्ट: असली फूलता है, हल्की जलने जैसी खुशबू आती है, राख नहीं होता है. मिलावटी जलने पर काला धुआं और बदबू देता है. राख हो जाता है.

वाटर टेस्ट: असली साबूदाना पानी डालने पर फूल जाता है और नीचे बैठकर चिपचिपा हो जाता है. मिलावटी साबूदाना फूलता नहीं है या पानी साफ़ रहता है.

कलर टेस्ट: असली साबूदाना थोड़ा फीका, हल्का पारदर्शी और एक जैसा दिखेगा. जबकि, नकली साबूदाना ज्यादा चमकदार, पॉलिश किए हुए दाने की तरह दिखेगा.

आयोडीन टेस्ट: असली साबूदाना आयोडीन डालने पर साबूदाना घोल नीला-काला हो जाता है. जबकि, मिलावटी साबूदाना रंग नहीं बदलता या अजीब रंग देगा.

नकली साबूदाने से आपको गैस, अपच, उल्टी-दस्त हो सकता है. लिवर पर असर के साथ फूड पॉइजनिंग का भी खतरा होता है. इस कारण सतर्क रहें.