सेहत के लिए खतरनाक है सीलन वाली चीनी और नमक, जानें बचाव के टिप्स
बारिश के दिनों में चीनी और नमक में सीलन लगना काफी आम बात हैं. ऐसे में उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
आपकी सेहत खराब न हो. इसके लिए आप जान लीजिए चीनी और नमक को सुरक्षित रखने के उपाय.
एयरटाइट कंटेनर में रखें: कांच या स्टील के ऐसे डिब्बे चुनें, जो पूरी तरह से सील हों.
लौंग का इस्तेमाल: नमक या चीनी के डिब्बे में लौंग के दाने रखें. यह डिब्बे को सूखा बनाए रखता है.
राजमा का इस्तेमाल: मलमल के कपड़े में राजमा के दाने बांधकर चीनी के डिब्बे में रखना भी उपयोगी है.
सूखे चम्मच का उपयोग: चीनी या नमक निकालते समय ध्यान रखें कि चम्मच गीला न हो.
सूती कपड़ा नमी सोखने में मदद करता है. ऐसे में कपड़े से ढक्कन को कवर करें.
फ्रिज से दूर रखें: फ्रिज के पास रखने से गर्मी की वजह से नमी बढ़ सकती है.
छोटे बैच में भरें: छोटे-छोटे पैकेट्स खरीदें और जरूरत पड़ने पर ही खोलें.
सीलन की वजह से फफूंदी, कीड़े लगने या चीनी खराब हो जाती है. नमक में आयोडिन नहीं रह जाता. इस कारण इन्हें सुरक्षित रखें.