गेमिंग लवर्स के लिए जल्द मार्केट में आने वाला है नया स्मार्टफोन, 8 अगस्त को लॉन्च होगा Infinix GT 30 5G Plus
अगर आप एक नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 8 अगस्त को लॉन्च होने वाला Infinix GT 30 5G+ आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है.
Flipkart पर इस फोन का डेडिकेटेड पेज लाइव हो गया है. फोन को तीन नए और ट्रेंडी रंगों में लॉन्च किया जाएगा, प्लस ग्रीन, साइबर ब्लू और ब्लेड व्हाइट.
फोन के बैक में नथिंग फोन जैसा LED लाइटिंग डिज़ाइन दिया गया है, जिसे कंपनी ने “Cyber Mecha Design 2.0” नाम दिया है. यह न सिर्फ फोन को फ्यूचरिस्टिक लुक देता है बल्कि नोटिफिकेशन लाइट का भी काम करेगा.
Infinix GT 30 5G+ में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, जिसका Antutu स्कोर 7,79,000+ बताया जा रहा है. यह प्रोसेसर 25% ज्यादा पावर एफिशिएंट है और हाई-एंड गेमिंग को स्मूद बनाता है.
फोन में गेमिंग को ध्यान में रखते हुए GT शोल्डर ट्रिगर बटन भी दिए गए हैं, जो गेम खेलते वक्त फिजिकल कंट्रोल का एक्सपीरियंस देते हैं. साथ ही इनसे कैमरा कंट्रोल और वीडियो प्लेबैक भी कंट्रोल किए जा सकते हैं.
Infinix GT 30 5G+ में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ, और 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है.
फोन में कई AI बेस्ड स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं, जो फोन को और ज्यादा इंटेलिजेंट और यूज़र-फ्रेंडली बनाते हैं. यूज़र इंटरफेस को कस्टमाइज़ करने से लेकर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन तक हर चीज़ AI द्वारा कंट्रोल होती है.
Infinix ने फिलहाल कुछ ही फीचर्स का खुलासा किया है. फोन के बाकी डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन से पर्दा 5 अगस्त को उठेगा. लॉन्च इवेंट में फोन की कीमत और एक्सक्लूसिव ऑफर्स की जानकारी भी मिल सकती है.
Infinix ने फिलहाल कुछ ही फीचर्स का खुलासा किया है. फोन के बाकी डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन से पर्दा 5 अगस्त को उठेगा. लॉन्च इवेंट में फोन की कीमत और एक्सक्लूसिव ऑफर्स की जानकारी भी मिल सकती है.