क्या आप भी गलत समय पर खाते हैं मिठाई? अब सुधर जाइए!
मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन अधिकतर लोग मीठा खाने के बाद पछताते हैं, क्योंकि उन्हें वजन बढ़ने का डर होता है
विशेषज्ञों का मानना है कि मीठा खाने का असर केवल उसकी मात्रा पर ही नहीं, बल्कि उसे खाने के समय पर भी निर्भर करता है
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह या दोपहर का समय मीठा खाने के लिए सबसे उपयुक्त होता है
खासतौर पर यदि व्यक्ति ने वर्कआउट किया हो या कोई शारीरिक गतिविधि की हो, तो उस समय मीठा खाने से शरीर उसे एनर्जी में बदल देता है
वर्कआउट के 30 से 60 मिनट के भीतर मीठा खाने से ग्लाइकोजन की भरपाई होती है, जो मांसपेशियों को ऊर्जा देता है और थकान से राहत मिलती है
रात के समय या सोने से ठीक पहले मीठा खाना सबसे नुकसानदायक माना जाता है
इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और जो भी चीनी शरीर में जाती है, वह फैट के रूप में जमा होने लगती है
विशेषज्ञों का कहना हैं कि लेट नाइट डेसर्ट्स या मीठी चीजें वजन बढ़ाने का बड़ा कारण बन सकती हैं
इसलिए अगर मीठा सही समय पर खाया जाए तो यह वजन नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर को ऊर्जा और मन को संतोष देता है