घर बैठे करें स्किन केयर, रक्षाबंधन पर पाएं सेलिब्रिटी जैसा ग्लो

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा. इस खास दिन पर हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा बिना मेकअप के भी दमकता रहे

अगर आप भी इस त्योहारी दिन पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं तो अब देर न करें और आज से ही कुछ टिप्स को फॉलो करें 

फेस क्लीनिंग और मॉइश्चराइजिंग दिन में दो बार फेस वॉश का इस्तेमाल करें और उसके बाद हल्का मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं. इससे त्वचा साफ और हाइड्रेटेड रहती है

 स्क्रबिंग डेड स्किन हटाने के लिए हफ्ते में दो बार माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल करें. आप घरेलू स्क्रब जैसे चीनी और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

होममेड फेस पैक  बेसन, दही और हल्दी का फेसपैक चेहरे पर निखार लाने के लिए बेहद कारगर होता है. इसे हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाएं

खीरे और एलोवेरा   खीरे के रस और एलोवेरा जेल से चेहरा साफ करने से स्किन टोन बेहतर होती है और पिंपल्स भी कम होते हैं

 डाइट ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, हरी सब्जियां और फल खाएं. विटामिन C और E युक्त फूड्स त्वचा में प्राकृतिक चमक लाते हैं

भरपूर नींद लें हर रात कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें. अच्छी नींद आपकी त्वचा की मरम्मत में मदद करती है और डार्क सर्कल्स से राहत देती है

अगर आप इन आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स को रक्षाबंधन से पहले अपनी रूटीन में शामिल कर लेंगी, तो त्योहार के दिन आपका चेहरा बिना मेकअप के भी खिलेगा और सभी की नजरें आप पर टिक जाएंगी