महंगे हेल्थ इंश्योरेंस को सस्ता करने के 5 तरीके
फाइनेंशियल प्लानिंग में हेल्थ इंश्योरेंस सबसे अहम हिस्सा है. लेकिन, यह आजकल बड़ा मंहगा हो गया है.
ऐसे में आपको जरूरत है कि सही प्लानिंग से सही प्लान लें जिससे यग सस्ता हो जाए.
हम आपको 5 नायाब तरीकों के साथ कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे यह अंडर बजट आ जाएगा.
आप जितने युवा और सेहतमंद होंगे, प्रीमियम भी उतना ही कम होगा, इसलिए कम उम्र में पॉलिसी लेना बेहतर है.
टॉप-अप प्लान प्रीमियम कम करने का शानदार तरीक़ा है. खासकर उनके लिए जो कम प्रीमियम में ज़्यादा कवरेज चाहते हैं.
लंबी अवधि की पॉलिसी चुनने से प्रीमियम में अच्छी ख़ासी बचत हो सकती है, क्योंकि बीमा कंपनियां आकर्षक छूट देती हैं.
अगर आप नेटवर्क हॉस्पिटल्स में इलाज का विकल्प चुनने से इंश्योरेंस प्रीमियम कम हो सकता है.
कई बीमा कंपनियां सिबिल स्कोर अच्छा होने पर प्रीमियम में छूट देती हैं. यानी आप यह भी चेक कर सकते हैं.
पॉलिसी समय पर रिन्यू कराने से जुर्माना और कवरेज लैप्स होने से बचा जा सकता है.
पॉलिसी में कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा का विकल्प चुनने से इलाज के दौरान पैसे की बचत होती है.
पॉलिसी में प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन चार्जेज़ कवर होने का विकल्प चुनना चाहिए.
फ़ैमिली फ़्लोटर प्लान में कम उम्र के बच्चों को रखें. इससे एक पॉलिसी में तीन लोग कवर होंगे.
बुज़ुर्ग पैरेंट्स के लिए इंडिविजुअल पॉलिसी लेना ही बेहतर होगा. इससे उन्हें ज्यादा कवर मिल पाएगा.
पॉलिसी की शर्तें और नियम जैसे प्री एक्ज़िस्टिंग डिज़ीज़ और वेटिंग पीरियड को ध्यान से पढ़ना चाहिए और समझना चाहिए.