WiFi, GPS, म्यूजिक और कैमरा से सजी है यह देसी टेक बाइक
भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के तीन इंजीनियरिंग छात्रों ने एक अनोखी और अत्याधुनिक AI सुपर बाइक तैयार की है, जिसे उन्होंने 'गरुड़' नाम दिया है
इस स्मार्ट बाइक को बनाने में करीब 1.80 लाख रुपए की लागत आई है और इसके 50% पुर्जे कबाड़ से लिए गए हैं, और बाकी के पुर्जे छात्रों ने खुद तैयार किए हैं
शिवम मौर्य, गुरप्रीत अरोड़ा और गणेश पाटिल. यह तीनों छात्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हैं और उन्होंने इस बाइक को बनाने में करीब एक साल का समय लगाया हैं
बाइक में दो हाई-टेक सेंसर लगाए गए हैं, जो आसपास की स्थिति का आकलन करते हैं. अगर कोई वाहन 12 फीट के दायरे में आता है, तो बाइक की स्पीड खुद धीमी हो जाती है
बाइक को रासबेरी पाई नाम के एक मिनी कंप्यूटर से ऑपरेट किया गया है, जो कमांड मिलने पर तुरंत प्रतिक्रिया देता है
बाइक के आगे और पीछे कैमरे लगे हैं, जिससे राइडर को डिस्प्ले पर ट्रैफिक की स्थिति दिखती है. इसमें GPS, Bluetooth, कूलिंग सिस्टम और म्यूजिक प्लेयर जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं
टीम अब इस बाइक को पूरी तरह ड्राइवरलेस बनाने पर काम कर रही है. इसका मतलब यह है कि आगे चलकर यह बाइक बिना किसी राइडर के अपने आप चलने में सक्षम हो सकेगी
छात्रों द्वारा बनाई गई यह AI सुपर बाइक युवा इनोवेटर्स की प्रतिभा और तकनीकी कौशल का बेहतरीन उदाहरण है