राखी पर शुभ की जगह ना हो जाए अशुभ! इन गिफ्ट्स से करें परहेज़

इस बार 9 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और प्रेम को दर्शाता है

इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और बदले में भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है. रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई उन्हें तोहफे देते हैं

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ तोहफे ऐसे होते हैं, जिन्हें रक्षाबंधन पर देना अशुभ माना गया है? आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन पर किन चीजों को गिफ्ट में देना वर्जित है और क्यों

शास्त्रों के अनुसार, नुकीली चीजें रिश्तों में कटाव लाती हैं. रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का पर्व है, इसलिए ऐसे तोहफे देने से बचना चाहिए

काले रंग को अशुभ और नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है. काले कपड़े, बैग, पर्स या अन्य चीजें रक्षाबंधन पर देने से रिश्तों में दरार आ सकती है

कुछ परंपराओं में घड़ी देना रिश्ते के समय को सीमित करने जैसा माना जाता है. यह माना जाता है कि इससे संबंधों में दूरी आ सकती है

रूमाल आमतौर पर आंसू या दुःख से जुड़ा होता है. इसलिए रक्षाबंधन जैसे खुशी के पर्व पर इसे गिफ्ट करना सही नहीं माना जाता

रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफे के रूप में पैसे देने से परहेज करना चाहिए. अगर देना ही हो तो इसे अच्छे से लिफाफे या शुभ प्रतीक के साथ दें

कोई भी पुरानी या इस्तेमाल की गई चीज़ बहन को देना अशुभ माना जाता है. इससे बुरा भाग्य या दुर्भाग्य जुड़ सकता है