गोबर उठाते ही एक्ट्रेस की हालत खराब, उल्टी कर शो में मचाई हड़कंप

टीवी रियलिटी शो ‘चोरियां चली गांव’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है

इस शो में शहरी हसीनाओं को देसी और ग्रामीण जिंदगी जीने के लिए गांव भेजा गया है, जहां उन्हें खेतों में काम करना, जानवरों की देखभाल करना, और देसी अंदाज में रहना सिखाया जा रहा है

हाल ही में टेलीकास्ट हुए एक एपिसोड में उस वक्त दिलचस्प मोड़ आ गया, जब डॉली जावेद और अनीता हसनंदिनी को गोबर उठाने की जिम्मेदारी दी गई

शो में यह नजारा देखकर बाकी प्रतिभागी भी चौंक गईं. वहीं चिंकी-मिंकी की जोड़ी (जो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं) को भी देसी कामकाज करते वक्त काफी परेशानी का सामना करना पड़ा

‘चोरियां चली गांव’ की खासियत यह है कि इसमें ग्लैमर और गांव की सादगी का अनोखा मेल है

एक्ट्रेसेस के लिए यह शो मनोरंजन के साथ-साथ एक अनुभव भी बन चुका है, जो उन्हें शहर से दूर एक नई दुनिया में ले जाता है

शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी टीआरपी भी बढ़ रही है

लोग इन ग्लैमरस हसीनाओं को साड़ी पहनकर, मवेशियों की सेवा करते और रोटियां बनाते हुए देखकर खूब एंटरटेन हो रहे हैं