भारत के किसानों का कमाल, ट्रंप की धमकियों के बीच कर दिया सरप्लस ट्रेड

डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के बीच भी भारत के किसानों ने कमाल का व्यापार किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ दर बढ़ाने के फैसले के बावजूद ट्रेड में बढ़ोतरी हुई है.

दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार में तेजी से वृद्धि हो रही है. आइये देखें आंकड़े क्या कहते हैं.

जनवरी से जून महीने के दौरान अमेरिका से भारत को कृषि निर्यात 49.1% बढ़ गया है.

इस बढ़ोतरी के साथ यह व्यापार 1,693.2 मिलियन डॉलर हो गया है.

वहीं जनवरी से जून महीने के दौरान भारत ने अमेरिका को 24 फीसदी ज्यादा कृषि उत्पादों दिए हैं.

इस बढ़ोतरी के साथ भारत का कुल निर्यात ट्रेड 3,472.7 मिलियन डॉलर हो गया है.

इस तरह से एक बाद साफ है कि भारत के कृषि उत्पादों की अमेरिका में गजब डिमांड है.

मतलब आने वाले वक्त में संभव है कि डोनाल्ड ट्रंप को विचार करना पड़ जाए.