शिव, शंकर और शंभू क्या है तीनों नामों का रहस्य?

भगवान शिव को उनके अलग-अलग गुणों और स्वरूपों के अनुसार कई नामों से पुकारा जाता है.

भोलेनाथ के नाम में शिव, शंकर और शंभू प्रमुख हैं. इन तीनों नामों का अलग अर्थ, भावना और पौराणिक महत्व है.

शिव का शाब्दिक अर्थ कल्याणकारी, मंगलकारी और शुभता का प्रतीक होता है.

भोलेनाथ को शिव नाम से सृष्टि का संतुलन बनाने के लिए पुकारा जाता है.

शंकर शब्द दो भागों से मिलकर बना है. इसका अर्थ है शुभ करने वाले और कल्याण करने वाले.

भगवान शंकर अपने भक्तों के दुख हर लेते हैं और उन्हें सुख प्रदान करते हैं.

शंभू शब्द का अर्थ होता है स्वयं से प्रकट होने वाले या जो किसी अन्य से उत्पन्न न हुए हों.

यह नाम भगवान शिव के उस रूप को दर्शाता है जो अनादि और अनंत है.

इन तीनों नामों का महत्व भगवान शिव के अलग-अलग गुणों और स्वरूपों को दर्शाने में है.