Rakhi Special: रक्षाबंधन पर भाई के लिए घर पर बनाए ये स्पेशल मलाई घेवर, जानें रेसिपी

रक्षाबंधन का त्योहार आते ही लोगों के मन में मिठाइयां का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है. फिर चाहे वो गुलाब जामुन हो या फिर घेवर. 

घेवर एक एसी मिठाई है जो सिर्फ सावन के महीने में खासतौर पर राखी के त्योहार के दिनों में मिलती है. 

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे घेवर खाना पसंद न हो. यही वजह है कि हर शहर की मिठाई की दुकानों पर घेवर की भरमार लग जाती है. 

ऐसे में अगर आप इस रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए घेवर बनाना चाहती है तो हम आपको मलाई घेवर बनाने का तरीका बताएंगे. 

घेवर बनाने के लिए सबसे पहले आप चाशनी तैयार करें क्योंकि तले हुए घेवर को तुरंत उसमें डिप करना होता है. 

फिर चाशनी के लिए एक पैन में चीनी, पानी और इलायची पाउडर डाले. इसे तब तक पकाएं जब तक एक तार की चाशनी ना बन जाए और फिर इसे अलग रख दें. 

अब एक ब्लेंडर में बर्फ के टुकड़े और घी डालें. फिर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. आप देखेंगे कि घी पानी से अलग हो गया है. 

फिर मिक्सिंग बाउल में मैदा, सूजी, बेकिंग पाउडर, दही और ब्लेंडर का ठंडा पानी डालें. ये जब तक स्मूद ना हो जाए तब तक इसे मिलाएं. 

इसके बाद एक गहरे पैन या कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें घेवर का सांचा रखें. ढक्कन में छेद वाली बोतल का इस्तेमाल करके घोल धीरे-धीरे सांचे में डाले. 

सुनहरा भूरा होने तक तलें, फिर निकाल लें और एक्सट्रा घी निथार लें. इस घेवर को तैयार चाशनी में डुबोएं और फिर उसे एक प्लेट में रखें.