पोषक तत्व हो जाते हैं नष्ट, इन खाद्य पदार्थों को गरम करने से बचें
रसोई में कई बार हम खाने को दोबारा गरम करने के आदी हो जाते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ खास खाद्य पदार्थों को दोबारा गरम करना सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है
इनको गर्म करने से इनमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं या हानिकारक यौगिक बन सकते हैं, जो पाचन तंत्र और शरीर पर बुरा असर डालते हैं
चावल (Rice)पके हुए चावल को बार-बार गरम करने से इनमें बैसिलस सेरियस (Bacillus Cereus) नामक बैक्टीरिया पनप सकता है, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है
पालक (Spinach)पालक में नाइट्रेट होता है, जिसे दोबारा गरम करने पर यह नाइट्राइट और फिर नाइट्रोसामाइन में बदल सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता हैं
आलू (Potato)पके हुए आलू को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर छोड़ने और फिर गरम करने से इसमें क्लोस्ट्रिडियम बोटुलिनम बैक्टीरिया पनप सकता है, जो गंभीर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है
मशरूम (Mushroom)मशरूम में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड गरम करने पर टूट सकते हैं और पाचन में समस्या पैदा कर सकते हैं
खाना पकने के तुरंत बाद ही खा लेना सबसे अच्छा है. अगर दोबारा खाना हो, तो इसे फ्रिज में सुरक्षित रखें और केवल एक बार ही हल्का गरम करके खाएं
इससे पोषक तत्व भी बचेंगे और बीमारी का खतरा भी कम होगा