किस भगवान के लिए समर्पित है आपके जन्म का महीना

चैत्र माह (मार्च से अप्रैल) भगवान विष्णु (राम अवतार), सूर्यदेव, हनुमानजी के लिए समर्पित है.

वैशाख माह (अप्रैल -मई) माधव रूप में विष्णु, मां गंगा, चित्रगुप्त के लिए समर्पित है.

ज्येष्ठ मास  (मई से जून) सूर्यदेव, शनिदेव, देवी गायत्री के लिए समर्पित है.

आषाढ़ मास (जून से जुलाई) भगवान जगन्नाथ (कृष्ण का रूप) के लिए समर्पित है.

श्रावण मास (जुलाई से अगस्त) भगवान शिव के लिए समर्पित है.

भाद्रपद (भादो) मास (अगस्त से सितंबर) श्रीगणेश के लिए समर्पित है.

आश्विन मास (सितंबर से अक्टूबर) मां दुर्गा के लिए समर्पित है.

कार्तिक मास (अक्टूबर से नवंबर) भगवान विष्णु (तुलसी विवाह) के लिए समर्पित है.

मार्गशीर्ष (अग्रायण) मास (नवंबर से दिसंबर) भगवान कृष्ण के लिए समर्पित है.

पौष मास (दिसंबर से जनवरी) सूर्यदेव, भगवान विष्णु के लिए समर्पित है.

माघ मास (जनवरी से फरवरी) भगवान विष्णु (गंगा स्नान), सूर्यदेव, श्री हरि विष्णु के लिए समर्पित है.

फाल्गुन मास (फरवरी से मार्च) भगवान कृष्ण, भगवान नृसिंह के लिए समर्पित है.