Kajari Teej 2025: व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ सकता है फल

कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को आती है. इस बार ये व्रत 12 अगस्त 2025 को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा करती हैं.

कजरी तीज का व्रत शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए रखती हैं. इसे बेहद पवित्र और कठिन व्रत माना जाता है.

इस दिन महिलाओं को झूला झूलना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि बिना झूला झूले व्रत अधूरा रह जाता है.

कजरी तीज पर सफेद या काले कपड़े पहनने से बचें. माना जाता है कि ये रंग इस दिन शुभ नहीं होते.

व्रत के दिन दिन में सोना, गुस्सा करना या नकारात्मक बातें सोचने से बचना चाहिए. इससे व्रत का असर कम हो सकता है.

तीज के दिन बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है. इससे घर में कलह और परेशानियां बढ़ सकती हैं.

कजरी तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है यानी दिनभर अन्न और पानी दोनों का त्याग किया जाता है.

व्रत के दौरान व्रत कथा सुनना या पढ़ना जरूरी है. बिना कथा सुने व्रत का पूरा फल नहीं मिलता.

पारण से पहले दान करें और पारण के बाद 3 या 5 कन्याओं को भोजन कराएं. झाड़ू लगाने या छूने से बचें, वरना धन की कमी हो सकती है.