टीवी देखने से पहले जान लें ये सावधानियां, आंखें रहेंगी सुरक्षित

स्मार्ट टीवी आजकल हर घर की जरूरत बन गई है. बड़ी स्क्रीन और हाई-डेफिनेशन अनुभव के कारण लोग इनका ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं

लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी है कि स्मार्ट टीवी खरीदते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियों से आपकी आंखों की सेहत प्रभावित हो सकती है

विशेषज्ञों के अनुसार, टीवी खरीदते समय सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग स्क्रीन की ब्राइटनेस और रेज़ोल्यूशन की जांच किए बिना ही टीवी खरीद लेते हैं

अत्यधिक ब्राइटनेस या सही एंटीरिफ्लेक्शन तकनीक न होने पर लंबे समय तक टीवी देखने से आंखों में थकान, जलन और दृष्टि कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं

विशेषज्ञों का कहना है कि टीवी स्क्रीन को आंखों की ऊँचाई के बराबर रखना चाहिए और देखने की दूरी कम से कम 6 से 8 फीट होनी चाहिए

स्मार्ट टीवी की खरीदारी करते समय HDR, ब्लू लाइट फिल्टर और आई प्रोटेक्शन जैसी फीचर्स को भी ध्यान में रखना चाहिए. ये फीचर्स आंखों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं

विशेषज्ञों की सलाह है कि टीवी का इस्तेमाल 1 घंटे लगातार करने के बाद 10-15 मिनट की ब्रेक जरूर लें

इस तरह छोटी-छोटी सावधानियों के जरिए आप स्मार्ट टीवी का मजा लेते हुए अपनी आंखों की सेहत को भी सुरक्षित रख सकते हैं