कितनी पढ़ी-लिखी हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक?

मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में सगाई हो गई है जिसकी वजह से पूरा तेंदुलकर परिवार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

दरअसल, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई उनके बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से हुई है जो जल्द ही तेंदुलकर परिवार में बहु बन कर आने वाली है.

सानिया चंडोक मुंबई के बहुत प्रतिष्ठित कारोबारी के घर की बेटी और रवि घई की पोती हैं. घई परिवार के पास इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ग्रेविस गुड्स फूड जैसी कंपनियां हैं.

सानिया चंडोक एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन है और वह मुम्बई में स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एड स्टोर की संस्थापक है जो एक प्रीमियम पेट सैलुन है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सानिया ने मुंबई से स्कूलिंग की है जिसके बाद वो हायर स्टडीज के लिए लंदन चली गई जहां उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग की है, जिसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की.

अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया में ऑलराउंडर होने के साथ-साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है.

अर्जुन ने बहुत कम उम्र में ही खेल के मैदान को चुन लिया था और 2010 में पुणे में अंडर-13 टूर्नामेंट से डेब्यू किया था.

आपको बता दें की अर्जुन आईपीएल में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं साथ ही वो मुंबई इंडियंस टीम का भी हिस्सा रहे चुके हैं.