NPCI बंद कर रहा है UPI का खास फीचर
NPCI 1 अक्टूबर से P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट बंद करने जा रहा है.
साफ है कि अब कोई भी किसी को UPI के जरिए पैसे मांगने की रिक्वेस्ट नहीं भेज पाएगा.
कई बार सामने आया है कि फ्रॉड इस फीचर का उपयोग ठगी के लिए करने लगे हैं.
बढ़ते साइबर फ्रॉड को खत्म करने के लिए एजेंसी ने ये फैसला लिया है.
हालांकि, ये रोक P2P के लिए है. मर्चेंट्स अभी भी कलेक्ट रिक्वेस्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे.
इस रोक के बाद भी QR कोड स्कैन या UPI ID से पेमेंट का फीचर जारी रहेगा.
फिलहाल, इस फीचर से प्रति ट्रांजेक्शन 2,000 रुपए और अधिकतम 50 ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं.
2000 रुपये की लिमिट के बाद फ्रॉड काफी कम हुए हैं. हालांकि, NPCI इसे पूरी तरह से रोकना चाहता है.
इस फीचर को उपयोग छोटे-मोटे पैसे मांगने या ग्रुप आउटिंग के लिए होता था जो अब नहीं हो पाएगा.