खुल गया बरमूडा ट्रायएंगल का रहस्य, जिसमें 20 हवाई जहाज हो गए थे गायब 

लगभग सौ सालों से अलौकिक शक्तियों का अड्डा माने जाने वाले अटलांटिक महासागर के एक विशेष हिस्से बरमूडा ट्रायएंगल का रहस्य अब खुल चुका है.

अटलांटिक महासागर में बरमूडा, फ्लोरिडा और प्यूर्टोरिको के बीच स्थित इस त्रिभुज क्षेत्र में अभी तक लगभग 20 प्लेन व कई सारे जहाज गायब हो चुके हैं, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला.

इस त्रिभूज को लेकर कई दावे किए गए जिसमें इसे ब्लैक होल का रास्ता बताया तो किसी ने यहां पर एलियन के होने का दावा किया. 

लेकिन अब बरमूडा ट्रायएंगल के रहस्य का खुलासा हो गया है, जहां पर न जाने कितने विमान और जहाज रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए.

द इंडिपेंडेंट कि रिपोर्ट के अनुसार, इस रहस्य का खुलासा कुछ साल पहले एक ऑस्ट्रेलियन वैज्ञानिक ने किया, जिन्होंने इसके पीछे का राज बताया.

उन्होंने बताया कि जितने भी हादसे यहां हुए वो मानवीय भूल और इस क्षेत्र के खराब मौसम के कारण हुए, न कि किसी अलौकिक शक्ति की वजह से है.

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक कार्ल क्रुजेलनिकी और अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन ने इस बात पर सहमति दी कि यह इलाका बिल्कुल भी खतरनाक नहीं है.

वैज्ञानिकों के अनुसार अटलांटिक महासागर में गल्फ स्ट्रीम की धारा के कारण यहां के मौसम और सागर में उथल-पुथल होता है.

यहां पर होने वाले हादसो का कारण ये भी है कि यह क्षेत्र पृथ्वी का ऐसा क्षेत्र है जहां पर कम्पास चुंबकीय उत्तर के बजाय सही उत्तर की ओर इंगित करता है जिससे भ्रम पैदा हो जाता है.