Independence Day की अनोखी कहानी, जब श्री कृष्ण ने दिलाई 16,100 स्त्रियों को आज़ादी
इस साल 15 अगस्त को हम आज़ादी का जश्न मनाएंगे, और अगले ही दिन 16 अगस्त को जन्माष्टमी होगी, श्रीकृष्ण का अवतरण दिवस.
कृष्ण की कहानी बताती है कि स्वतंत्रता केवल बंधन तोड़ना नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार है.
भागवत पुराण के अनुसार, राक्षस नरकासुर ने 16,100 स्त्रियों को अगवा कर महल में कैद कर लिया और उनका सम्मान भी छीन लिया.
अत्याचार की खबर मिलते ही भगवान कृष्ण और सत्यभामा ने मुक्ति यात्रा शुरू की और नरकासुर से युद्ध का निश्चय किया.
कृष्ण ने युद्ध में नरकासुर का वध किया और 16,100 स्त्रियों को कैद से आज़ाद कराया.
मुक्ति के बाद कृष्ण ने उन सभी से विवाह किया, ताकि समाज में उन्हें किसी भी तरह का कलंक न झेलना पड़े.
यह प्रसंग सिखाता है कि असली स्वतंत्रता वही है, जिसमें सम्मान, सुरक्षा और गरिमा बनी रहे.
जिस तरह भारत ने 1947 में अंग्रेज़ी हुकूमत से मुक्ति पाई, उसी तरह नरकासुर वध अन्याय के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक है.
2025 में जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है, मानो समय हमें याद दिला रहा हो कि आज़ादी सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक भी होती है.